प्राप्त सूचना के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रविवार को देश की नवनिर्वाचित संसद की पहली बैठक को भाषण देते हुए कहा कि होउला जैसा नरसंहार तो हिंसक पशु भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा देश में जारी सुधार प्रक्रिया के कारण शत्रुओं के षड्यंत्र विफल हो गए हैं अतः उन्होंने होउला में ऐसा बर्भर नरसंहार कराया है। सीरिया के राष्ट्रपति ने यह बात बल देकर कही कि राजनैतिक प्रक्रिया और आतंकवाद को समान बताना बहुत बड़ी ग़लती है। बश्शार असद ने कहा कि वास्तविक सुधार और वार्ता की मांग करने वालों के लिए हमारे द्वार सदैव खुले हुए हैं किंतु राष्ट्रीय सुरक्षा की सीमा लांघने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी। ज्ञात रहे बश्शार असद का समर्थन करने वाली होउला प्रांत की जनता का पिछले सप्ताह हथियारों से लैस सरकार विरोधी आतंकियों द्वारा नरसंहार किया गया था जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। .........166
2 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 319752
उन्होंने कहा देश में जारी सुधार प्रक्रिया के कारण शत्रुओं के षड्यंत्र विफल हो गए हैं अतः उन्होंने होउला में ऐसा बर्भर नरसंहार कराया है........